ग्वालियर पहुंची भारत-बांग्लादेश की टीम, कड़ी सुरक्षा के बीच होटल के लिए रवाना

ग्वालियर। भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अलग-अलग बस से एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए। हिंदू महासभा सहित अन्य हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए बांग्लादेश की टीम को एयरपोर्ट के दूसरे गेट के जरिए कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रेडिसन तक पहुंचाया गया। इस दौरान पूरे रूट पर अलग-अलग जगह फिक्स पिकेट्स के साथ बैरिकेट्स लगाए गए।वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी भी बांग्लादेश टीम के विशेष चार्टर्ड प्लेन से ही एयरपोर्ट पहुंचे। सुबह सबसे पहली 8 बजे की पहली फ्लाइट से पांच भारतीय खिलाड़ी जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई मयंक यादव, अभिषेक शर्मा और रियान पराग पहुंचे। वहीं दूसरी फ्लाइट से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और तीसरी फ्लाइट से भारतीय क्रिकेट टीम के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे। यह सभी खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच ऊषा किरण पैलेस के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 6 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच T20 क्रिकेट मैच सीरीज का पहला मैच होने जा रहा है। 14 साल के बाद ग्वालियर में हो रहे इस क्रिकेट मैच को लेकर पूरा शहर उत्साहित नजर आ रहा है। इससे पहले ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 24 फरवरी 2010 को भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए डे नाइट वन डे इंटरनेशनल मैच में सचिन तेंदुलकर ने वनडे हिस्ट्री का पहला दोहरा शतक लगाया था। 2010 के बाद से ग्वालियर में कोई भी वनडे और T20 इंटरनेशनल मैच नहीं हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!