अरविंद केजरीवाल आज से हरियाणा में करेंगे AAP के चुनावी अभियान की शुरुआत

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा आ रहे हैं. यमुनानगर के जगाधरी में रोड शो करेंगे. इस दौरान वह जगाधरी से पार्टी प्रत्याशी आदर्श पाल के लिए प्रचार करेंगे. केजरीवाल का रोड शो दोपहर 1:30 बजे जगाधरी के झंडा चौक से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी तक जाएगा. केजरीवाल का 11 जिलों की 13 विधानसभाओं में चुनावी अभियान जारी रहेगा .वहीं जगाधरी के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के जरिए AAP के हक में केजरीवाल वोट मांगेंगे.

आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के CM पद से इस्तीफा दे दिया था. 5 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान होगा .

सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही AAP

 कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत विफल होने के बाद आप हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पाठक ने दावा किया कि भाजपा हरियाणा से पूरी तरह से खत्म होने जा रही है.

‘आप’ की मानें तो हरियाणा ने पहले एक दल को 5 साल, फिर दूसरे को 10 साल और फिर 3 दल को 10 साल का मौका दिया. हरियाणा ने सभी दलों को मौका दिया, हरियाणा में कोई भी दल ऐसा नहीं है जो यह कह सके कि उसे मौका नहीं मिला. कोई भी शिकायत नहीं कर सकता. AAP ने दावा किया कि अन्य दल जनता की सेवा करने में विफल रहे. सभी दलों से मतदाता तंग आ चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!