CM मोहन गुजरात में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट और एक्सपो में होंगे शामिल, MP में क्लीन और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को करेंगे साझा, PM मोदी करेंगे शुभारंभ

 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर गुजरात में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो (री-इंवेस्ट-24) का आज 16 सितंबर को शुभारंभ करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री एमपी में क्लीन और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को साझा करेंगे।

एक्सपो में ये राज्य ले रहे हिस्सा

एक्सपो में मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश राज्य इस समिट में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष समिट के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भागीदारों में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, जर्मनी और नॉर्वे जैसे देश भी शामिल हैं।

क्या है री-इन्वेस्ट समिट?

दुनिया को भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता को प्रदर्शित करने और बहुपक्षीय वार्ता शुरू करके क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक निवेशों, डेवलपरों, निर्माताओं और नवोन्मेषकों (इनोवेटर्स) को एक साथ लाने का मंच है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य भारत में अक्षय ऊर्जा के विकास और स्थापना में तेजी लाना तथा भारतीय ऊर्जा हितधारकों को वैश्विक निवेश समुदाय से जोड़ना है।

40 से ज्यादा सेशन आयोजित किए जाएंगे

पहला री-इन्वेस्ट इंडिया 2015 में और दूसरा 2018 में तथा तीसरा री-इन्वेस्ट इंडिया 2020 में आयोजित किया गया था। री-इन्वेस्ट इंडिया भारत और विदेशों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को आकर्षित करने में सफल रहा है। यह चौथी री-इन्वेस्ट समिट है, इसमें 40 से ज्यादा सेशन आयोजित किए जाएंगे। हजारों प्रतिनिधि-मंडल इसका हिस्सा बनेंगे। री-इन्वेस्ट 2024 का केंद्रीय विषय “मिशन 500 गीगावॉट” है।

20 सितंबर को कोलकाता जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

निवेश के लिए 20 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कोलकाता जाएंगे। कोलकाता में उद्योगपतियों के साथ सीएम संवाद करेंगे। मध्यप्रदेश में निवेश के लिए सीएम लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। 20 सितम्बर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री मोहन यादव रूबरू होंगे। वर्ष 2025 को “उद्योग वर्ष” घोषित किया गया है, 7-8 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी। मुंबई, कोयम्बटूर और बेंगलुरु में उद्योगपतियों के साथ हुए इंटरएक्टिव सत्रों में हुई चर्चा से उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हुए हैं।  

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!