बम धमाके से दहल उठा बंगाल, उड़ गया हाथ, प्रदेश बीजेपी चीफ ने अमित शाह को लिखा पत्र

कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड इलाके में जबरदस्त धमाका हुआ। दोपहर के तकरीबन पौने दो बजे ये धमाका हुआ है और इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। धमाका कैसे हुआ इसकी जांच में कोलकाता पुलिस जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ, जब कूड़ा बीनने वाला शख्स ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के चौराहे पर ‘प्लास्टिक के एक बैग के पास’ खड़ा था। अब पूरे मामले को लेकर बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री ने अमित शाह से संपर्क किया है। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मध्य कोलकाता में हुए विस्फोट की घटना की गहन जांच का अनुरोध किया है।

मंत्री ने अपने पत्र में कहा गया है कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि घटना से संबंधित सभी संभावित कोणों की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए एनआईए या किसी अन्य केंद्रीय एजेंसी द्वारा विस्तृत जांच पर विचार करें। अस्पताल में घायल व्यक्ति ने अपना नाम बापी दास बताया है। उसने कहा कि उसके पास कोई काम नहीं है और इधर उधर घूमते रहता है। उसने हाल ही में एसएन बनर्जी रोड के फटपाथ पर रहना शुरू किया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक पीड़िता का बयान दर्ज नहीं किया है। मामले की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय बापी दास के रूप में हुई है, जो एसएन बनर्जी रोड के बगल में एक फुटपाथ पर रहता है। वह कूड़ा बीनने का काम करता है। उन्होंने बताया विस्फोट में घायल व्यक्ति की दाहिनी कलाई में चोट आई है और उसका इलाज नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। दस्ते ने बैग और आस-पास के इलाके की जांच की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!