प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा दौरे के दौरान करेंगे 3800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को ओडिशा दौरे के दौरान भुवनेश्वर में 3800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ओडिशा की यात्रा करेंगे और सुबह करीब 11:15 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वे ओडिशा के भुवनेश्वर में 3800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।प्रधानमंत्री भुवनेश्वर में 2800 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन रेलवे परियोजनाओं से ओडिशा में रेलवे के बुनियादी ढांचे में वृद्धि होगी और क्षेत्र में विकास और कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

मोदी 100 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। भुवनेश्वर की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 1000 करोड़ रुपये की राशि का ऐलान करेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार की प्रमुख योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ करेंगे। यह सबसे बड़ी, एकल महिला-केंद्रित योजना है और इसके तहत एक करोड़ से अधिक महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस योजना के तहत, 21-60 वर्ष की आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को 2024-25 से 2028-29 के बीच पांच साल की अवधि में 50,000 रुपये मिलेंगे। दो समान किस्तों में प्रति वर्ष 10,000 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी के आधार-सक्षम और डीबीटी-सक्षम बैंक खाते में जमा की जाएगी।

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री 10 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में धन हस्तांतरण की शुरुआत करेंगे।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री लगभग 14 राज्यों के पीएमएवाई-जी के तहत लगभग 13 लाख लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त भी जारी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान देशभर के पीएमएवाई (ग्रामीण और शहरी) के 26 लाख लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री पीएमएवाई (ग्रामीण और शहरी) लाभार्थियों को उनके घर की चाबियाँ सौंपेंगे। वह पीएमएवाई-जी के लिए अतिरिक्त घरों के सर्वेक्षण के लिए आवास+ 2024 ऐप भी लॉन्च करेंगे। इसके अलावा, मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0 के परिचालन दिशा-निर्देश भी लॉन्च करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!