इंदौर लूट गैंगरेप कांड: मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों की तलाश में जुटे 8 थानों के टीआई 

इंदौर। महू के बड़ागोंदा थाना क्षेत्र के जाम गेट में हुए लूट, मारपीट और गैंगरेप कांड में पुलिस ने मुख्य सरगना सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गंभीर मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। ग्रामीण हितिका वसल ने 8 थाना प्रभारियों की टीम का गठन किया है जो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी

1. अनिल पिता मदन बारोर (27 वर्ष), निवासी गौड़कुआ, खुर्दा खुर्दी – घटना का मुख्य सरगना।

2. पवन पिता श्री लाल बंसूनिया (23 वर्ष), निवासी गौड़कुआ, खुर्दा खुर्दी – अनिल का करीबी सहयोगी।

3. रीतेश पिता देवेश भाभर (25 वर्ष), निवासी बिलामी – इस घटना का मास्टरमाइंड।

फरार आरोपी

1. रोहित पिता ज्ञान सिंह गीरवाल (23 वर्ष), निवासी नंदगांव। 

2. संदीप पिता दिनेश सिंह वारिया (23 वर्ष), निवासी नंदगांव। 

3. सचिन पिता राधेश्याम मकवाना (25 वर्ष), निवासी चैनपुर

पुलिस रिमांड पर आरोपी

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपी अनिल और पवन को महू कोर्ट में पेश किया जहां से पुलिस को दोनों ही आरोपियों के 5 दिन का डिमांड कोर्ट ने दे दिया है।  दोनों ही आरोपियों से पुलिस अब कड़ाई से पूछताछ कर फरार आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है। 

तीसरा आरोपी रितेश भी गिरफ्तार

मामले में मास्टरमाइंड रितेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो पूर्व में हत्या के मामले में भी शामिल रहा है। रितेश ने इस घटना को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

घटना इंदौर के जाम गेट में हुई थी, जहां आर्मी के दो ट्रेनिंग अफसर और उनकी महिला मित्र को निशाना बनाया गया था। पहले उनके साथ मारपीट की गई, फिर लूटपाट हुई और फिर महिला के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!