विजयपुर और बुधनी उपचुनाव में कांग्रेस लगाएगी पूरा दम, क्या विपक्ष की इस रणनीति का BJP निकाल पाएगी काट?

भोपाल. : मध्य प्रदेश में इसी साल नवंबर में उपचुनाव होने हैं. सीहोर की बुधनी और श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. दोनों सीटों पर कांग्रेस पूरी दम लगाएगी. जिसको लेकर कांग्रेस ने दोनों क्षेत्रों के लिए 30-30 विधायकों की टोली बनाएगी. बूथ मैनेजमेंट के लिए इन विधायकों की मुस्तैदी होगी. जो सभी बूथ पर कार्यकर्ता का चयन करेंगे.दरअसल, कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति बदलते हुए लोकल कमेटी के कोऑर्डिनेशन में उपचुनाव लड़ने जा रही है. जिसको लेकर दोनों सीटों पर कांग्रेस ने 30-30 विधायकों की टोली बनाने जा रही है. विधायकों के लिए विधानसभाओं में क्षेत्रों का बंटवारा होगा. अलग-अलग विधायकों को अलग-अलग बूथों की जिम्मेदारी मिलेगी.

कांग्रेस इन दो सीटों को खोना नहीं चाहती है. ऐसे में पूर्व विधायकों को भी मैदान में उतारने का प्लान बनाया है. साथ ही पंचायत स्तर पर बाहरी कार्यकर्ता तैनात होंगे, जो घर-घर संपर्क अभियान संचालित करेंगे.

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही कांग्रेस: बीजेपी
अजय सिंह यादव बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस बैठकों तक सीमित रहती है. सिर्फ प्लानिंग बनाती रहती है. प्लानिंग के अलावा कुछ नहीं मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है. 30 विधायकों की टोली क्या राष्ट्रीय संगठन भी आ जाए तो भी कांग्रेस मध्य प्रदेश में उपचुनाव नहीं जीतेगी. दोनों सीटों पर बीजेपी का परचम लहरा रही है.

इन दो सीटों पर होंगे उपचुनाव
गौरतलब है कि सीहोर की बुधनी सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान लोकसभा सदस्य बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. जबकि विजयपुर सीट से कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत ने बीजेपी का दामन थाम लिया और मंत्री बनाए जाने पर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!