प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक आज कटनी प्रवास पर रहेंगे। यहां दलित परिवार के साथ हुई मारपीट से प्रभावित पीड़ित एवं उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। वे सुबह 11:30 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा कटनी के ग्राम झर्रा टीकुरिया लिए प्रस्थान करेंगे। पटवारी और नायक वहां पुलिस द्वारा एक दलित परिवार के 15 वर्षीय पोते दीपराज और उसकी दादी कुसुम बंशकार के साथ बेरहमी से मारपीट कर अधमरा किए जाने की घटना को लेकर पीड़ित एवं उनके परिजनों और स्थानीय रहवासियों से घटना की जानकारी लेंगे। उन्हें संबल प्रदान कर प्रशासन से न्याय की मांग करेंगे।









