पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, बोले- एथलीटों का साहस देश के लिए प्रेरणास्रोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एथलीट का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पेरिस पैरालंपिक का आयोजन बुधवार से रंगारंग उद्घाटन कार्यक्रम के साथ शुरू होगा। 

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘140 करोड़ भारतीय पेरिस पैरालंपिक में शामिल होने वाले भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देते हैं। प्रत्येक एथलीट का साहस और दृढ़ संकल्प पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हर कोई उनकी सफलता के लिए प्रयासरत है।’ पेरिस पैरालंपिक में चार हजार से अधिक पैरा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। यह सभी खिलाड़ी 11 दिनों तक 22 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

भारतीय दल में कुल 179 सदस्य शामिल
भारत की 84 सदस्यीय टीम पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेगी जिसमें उनके साथ 95 अधिकारी भी गए हैं। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं। इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।
भारतीय दल से रिकॉर्ड पदक लाने की रहेगी उम्मीद
भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे और वह समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है। भारत इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है, जबकि टोक्यो में 54 सदस्यीय टीम ने नौ खेलों में भाग लिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!