कांग्रेस के विधायक ने कहा कमलनाथ हैं मजबूर मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश:अक्सर अपने बयानों से अपनी ही सरकार को घेरने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया है| इस बार उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री कमलनाथ को मजबूर मुख्यमंत्री बता दिया| उन्होंने कहा अभी तक सरकार बचाओ के प्रयास चल रहे हैं, अब सरकार चलाने के प्रयास करें| कमलनाथ एक मजबूत मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं मजबूर नहीं| चाचोड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह ने गुना में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा| उन्होंने कहा कमलनाथ मजबूत मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं, मजबूर मुख्यमंत्री ना बनें| उन्होंने कहा अब तक सिर्फ सरकार बचाने के प्रयास किये जा रहे थे, अब सरकार चलाने के प्रयास होना चाहिए, क्यूंकि जमीनी स्तर पर सरकार दिख नहीं रही है, काम नहीं हो रहे हैं, स्कूलों में शिक्षक नहीं है, स्वास्थ सेवा बदहाल है, मनरेगा के काम नहीं दिख रहे, कालेजों में जनभागीदारी समिति नहीं बनी है, इसीलिए मेरा मुख्यमंत्री को सुझाव है सरकार चलाने में ज्यादा ध्यान दें, बचाने में कम ध्यान दें|

उन्होंने कहा सरकार है जब तक है, सरकार रहे या न रहे लेकिन आप एक मजबूत मुख्यमंत्री बनकर दिखाइए| यह पहला मौक़ा नहीं है जब लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही सरकार को निशाने पर लिया हो| इससे पहले कर्ज़माफी को लेकर दिए उनके बयान पर भी बवाल मच चुका है| लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज़माफी नहीं हुई है और राहुल गांधी को इस पर किसानों से माफी मांग लेना चाहिए| लक्ष्मण अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं| बताया जाता है कि वे पार्टी में हो रही उपेक्षा के कारण नाराज चल हैं। पिछले दिनों वे अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए थे| लक्षमण सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हैं और मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर उनके समर्थक लगातार मांग कर रहे हैं|

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!