बिहार में वाहनों से अवैध वसूली में 6 एसआई, 7 एएसआई सहित 45 पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड

पटना। सम्भवतः पुलिसकर्मियों को एक साथ सस्पेंड किये जाने की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। बिहार में वाहनों से अवैध वसूली में 6 एसआई, 7 एएसआई सहित 45 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए।

पटना के महात्मा गांधी सेतु पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होने के बावजूद बालू-गिट्टी लदे ट्रक पार कराने के आरोप में उक्त 45 पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश ने सस्पेंड कर दिया साथ ही उन पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। इनमें छह एसआइ, सात एएसआइ और 32 सिपाही शामिल हैं।

आरोप है कि गांधी सेतु, धनुकी मोड़ और जीरो माइल ट्रैफिक पोस्ट व थाने में पदस्थापित ये पुलिसकर्मी बालू, गिट्टी, सरिया और अन्य भवन निर्माण सामग्री लदे ट्रकों को पैसा लेकर गांधी सेतु से पार करवा रहे थे, जबकि पुल से इन सामग्रियों से लदे वाहनों के आवागमन पर रोक लगी है।

हर दिन ऐसे 100-150 ट्रकाें को पार कराने की शिकायत मिलने के बाद ट्रैफिक एसपी ने एक डीएसपी को मामले की जांच करने के लिए कहा था। जांच के दौरान पुल पर तैनात सिपाहियों और अधिकारियों की समान सहभागिता पायी थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ट्रैफिक एसपी ने उक्त एक्शन लिया। साथ ही इन सभी पर अगमकुआं थाने में एफआइआर भी दर्ज करायी गयी है।

उल्लेखनीय है कि भवन निर्माण सामग्री लदे ट्रकों के आवागमन पर 2018 से ही रोक लगी है। यह निर्णय पुल की जर्जर स्थिति और दोनों लेन का ट्रैफिक एक ही लेन से होकर आने जाने से बढ़े ट्रैफिक लोड को देखते हुए लिया गया था। डीएम द्वारा इस आदेश के अनुपालन के लिए पुल पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसका कोई असर नहीं दिख रहा था।

शिकायत मिली थी कि पुलिस वाले हर ट्रक से 1000 व ट्रैक्टर से 500 रुपए वसूलते थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!