पाकिस्तान से आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना हमारी सरकार का दृढ़ संकल्प :प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने दोहराया कि देश से आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए उनकी सरकार कटिबद्ध है। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात को दो अलग-अलग हमलों में हथियारबंद हमलावरों ने कम से कम 37 लोगों की हत्या कर दी। सरकारी रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक बलूचिस्तान में हुई हिंसा के एक दिन बाद मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शरीफ ने आतंकवादी घटनाओं की कड़ी निंदा की जिनमें सुरक्षाकर्मियों सहित बेगुनाह पाकिस्तानियों की मौत हुई है।

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों और सशस्त्र बलों के कर्मियों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दी गई कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ पूरा राष्ट्र आतंकवाद के खात्मे के लिए कटिबद्ध है।’’ प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि सभी उपलब्ध संसाधन सशस्त्र बलों को आतंकवाद को खत्म करने के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने का समय आ गया है। शरीफ ने कहा कि उन लोगों से बातचीत के रास्ते खुले हैं जो पाकिस्तान और इसके संविधान में विश्वास करते हैं लेकिन दुश्मनों और आतंकवादियों से कोई बातचीत नहीं होगी।

आतंकवादी घटनाओं का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि यह बात अब छिपी नहीं है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादी अफगानिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और आतंकवादी हमलों के पीछे उनका हाथ है। प्रधानमंत्री शरीफ ने एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की घृणित साजिशों का उद्देश्य केवल देश की प्रगति, बलूचिस्तान में चल रही चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा के तहत चल रही परियोजनाओं में बाधा डालना तथा पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत दोस्ती को कमजोर करना है। इस बीच, पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने मंगलवार को बलूचिस्तान का दौरा किया। उन्होंने आतंकवाद से निपटने में सूबाई सरकार की कोशिशों के प्रति एकजुटता प्रकट की।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!