America और China के बीच बीजिंग में वार्ता, टकराव से बचने के तरीकों पर विचार विमर्श

बीजिंग । व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और चीन यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं कि उनके बीच प्रतिस्पर्धा टकराव में तब्दील न हो। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन वरिष्ठ विदेश नीति अधिकारी वांग यी के साथ दो दिनों से बैठक कर रहे हैं। सुलिवन ने वार्ता शुरू होने से पहले मीडिया को दिए संक्षिप्त बयान में कहा,‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने राष्ट्रपति शी के साथ अपनी बातचीत में यह स्पष्ट किया कि वह इस अहम संबंध को जिम्मेदारी से संभालने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

सुलिवन बृहस्पतिवार तक चीन में रहेंगे और इस यात्रा का उद्देश्य एक ऐसे रिश्ते में संवाद को बनाए रखने की कोशिश करना है जो 2022-23 में एक साल के अधिक समय के लिए टूट गया था और जिसे कुछ महीने पहले ही बहाल किया जा सका। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को बीजिंग पहुंचे। राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के दौरान अमेरिका के लिए चीन से संबध चुनौतीपूर्ण रहे हैं।

बीजिंग हवाई अड्डे पहुंचने के बाद सुलिवन की चीन के विदेश मंत्रालय में उत्तरी अमेरिका और प्रशांत क्षेत्र मामलों के प्रमुख यांग ताओ ने अगवानी की। इस मौके पर चीन में अमेरिका के राजदूत निकोलस बर्न भी मौजूद थे। सुलिवन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष विदेश अधिकारी से अघोषित बातचीत के लिए बाइडन के सबसे विश्वसनीय अधिकारी रहे हैं है ताकि अमेरिका और बीजिंग के बीच संबंधों में आए तनाव को कम किया जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!