इस British Youtuber ने दी भारत पर परमाणु बम गिराने की धमकी, कहा- मुझे भारतीय पसंद नहीं है

ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज ने हाल ही में भारत और भारतीयों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की है. उसने सोशल मीडिया पर भारत पर परमाणु बम गिराने की धमकी दी और भारतीयों के बारे में नस्लवादी टिप्पणियां कीं. रूटलेज ने एक पोस्ट में कहा कि जब वह इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनेगा, तो वह परमाणु साइलो को खोल देगा ताकि ब्रिटिश हितों में हस्तक्षेप करने वाली किसी भी विदेशी शक्ति को चेतावनी दी जा सके.

परमाणु बम गिराने की दी धमकी (British Youtuber Miles Routledge)
दरअसल, माइल्स ने भारतीयों के बात करने के तरीके का मजाक उड़ाया. इस दौरान उसने परमाणु हथियार लॉन्च करने की भी धमकी दी. उसने एक्स पर लिखा- जब मैं इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनूंगा, तो मैं परमाणु साइलो को खोल दूंगा, जिससे ब्रिटिश हितों और मामलों में हस्तक्षेप करने वाली किसी भी विदेशी शक्ति को स्पष्ट चेतावनी दी जा सके.

भारतीयों पर की नस्लवादी टिप्पणी
वहीं, माइल्स की भारत विरोधी इस टिप्पणी पर लोगों में व्यापक आक्रोश फैल गया. कई यूजर्स ने माइल्स पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया, जिस पर उसने कहा कि मुझे भारत पसंद नहीं है. मैं भारतीयों को देख कर ही पहचान सकता हूं. उसने आगे कहा कि अगर उससे कोई ऑनलाइन बदतमीजी करता है तो वह भारतीय ही होता है.

पहले भी लाइमलाइट में आता रहा है माइल्स
25 साल के माइल्स रूटलेज 2021 में तालिबान के कब्जे के दौरान अफगानिस्तान में फंस गया था. वह अपने यूट्यूब चैनल ‘लॉर्ड माइल्स’ पर कंटेंट के लिए पहले भी लाइमलाइट में आता रहा है.

रूटलेज ने मंगलवार को सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा तब एक स्क्रीनशॉट शेयर करके भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी पोस्ट करना शुरू कर दिया. एक एक्स यूजर के लिए लिखा कि भारतीय मुझे खोजने की धमकी देते हैं, लेकिन यह उल्टा पड़ता है. तुम नहीं लेकिन मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा. फिर तुम्हें मांगते हुए वीडियो बनाना होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!