आम आदमी पार्टी 1 सितंबर से आपका विधायक आपके द्वारा अभियान छेड़ेगी

नई दिल्ली . दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के विधायक आगामी 1 सितंबर से जनता के पास जाएंगे. इसके लिए आपका विधायक आपके द्वारा अभियान चलाया जाएगा.

AAP के विधायक अपने मंडल एवं बूथ स्तर पर जाकर क्षेत्र की जनता के साथ संवाद करेंगे. साथ ही मनीष सिसोदिया की पदयात्रा भी जारी रहेगी. सोमवार को सांसद संदीप पाठक ने यह जानकारी दी. पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि मनीष सिसोदिया द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है. जनता यह मान रही है कि अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया पर अन्याय हो रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अब अपने अभियान को आगे बढ़ाने जा रही है. मनीष सिसोदिया के अलावा अब उनकी पार्टी के सभी विधायक भी जनता के बीच जाएंगे.

भाजपा ने निशाना साधा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि AAP विधायक 10 वर्ष तक जनता से दूर रहे और अब विधायक आपके द्वार कार्यक्रम चला रहे हैं. सचदेवा ने कहा कि इसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली के 9 अनुसूचित जाति आरक्षित क्षेत्रों सहित 52 विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी. सचदेवा ने कहा कि आप ने 3 विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ाया और 2 विधायक तो अपने विधानसभा क्षेत्र में ही चुनाव हार गए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!