विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का मंथन जारी

लंबे समय बाद जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे चुनाव में सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ हाथ आजमाने को तैयार हो रही हैं। जिसको लेकर, एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल अभी सीटों को लेकर मंथन कर रहे हैं। सीट बंटवारे के फंसे पेंच को सुलझाने के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की बैठक होने वाली है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त ही है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के ठीक कुछ दिन पहले ही नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन किया है।

कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की गुत्थी सुलझाने के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि दोनों नेता पार्टी के निर्देश पर सोमवार को श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी पहले चरण की 24 सीटों में से कम से कम 8 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है। उनकी मानें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस कांग्रेस को कुल 90 सीटों में से 37 सीटों की मांग के मुकाबले 35 सीटें देने की पेशकश कर रही है। इसी पर मंथन जारी है, दोनों दलों के नेता संपर्क में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर बातचीत आगे नहीं बढ़ती है तो कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक गठबंधन की तस्वीर 26 अगस्त दोपहर तक साफ हो जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!