प्यार किया, शादी रचाई… फिर पति के साथ नई नवेली दुल्हन ने कर दिया ये कांड

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. जहां एक दूल्हे को नई नवेली दुल्हन ने लाखों का चूना लगा दिया. दरअसल, दुल्हन शादी के दो साल बाद पैसे और गहने लेकर फरार हो गई. जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ रहने के दौरान लाख रुपए की रकम लेकर भागी है. इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस इस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक इंदौर के हीरा नगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर ही धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. युवक का दावा है कि उसकी पत्नी ने कई शादियां कर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं. पीड़ित संदीप पीलोदा ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसे 2022 की दीपावली में एक महिला से पहली नजर में प्यार हो गया और पांच महीने बाद उससे शादी कर ली.

घर जमाई बनकर पत्नी के मायके में रहता था पति
संदीप शादी के बाद घर जमाई बनकर अपनी ही पत्नी के मायके में रहने लगा. इस दौरान महिला ने संदीप से सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदवाई और पैसे भी अपने पास रख लिए, फिर कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद उसने संदीप से दूरी बना ली, जब संदीप ने अपनी रकम वापस मांगी तो महिला अपने परिजनों के साथ कहीं और रहने चली गई. अब संदीप ने इस मामले में हीरा नगर क्षेत्र के डीसीपी हंसराज सिंह को शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दुल्हन की तलाश में जुटी पुलिस
डीसीपी हंसराज सिंह ने बताया कि महिला का कई अन्य राज्यों में शादी किए जाने की बात भी सामने आई है. संदीप से लाखों रूपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस जांच कर रही है और एक टीम महिला की तलाश में भी जुटी हुई है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!