स्लैब डालकर खाना खाने के बाद उसी के नीचे सो गए मजदूर, गिरने से 5 की मौत, CM मोहन ने 2 लाख रुपए सहायता राशि देने के किया ऐलान

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महू में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से मजदूर दब गए। इस हादसे के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने 5 लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है। सभी मजदूर खाना खाकर सो रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

दरअसल, इंदौर के पास चोरल में आज एक निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिर गई। स्ट्रक्चर के नीचे काम कर रहे 5 मजदूर इसके नीचे दब गए। मजदूरों ने लोहे के एंगल पर छत डाली थी। इस दौरान भार नहीं सह पाने के कारण छत भरभराकर गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया। छत की स्लैब डालने के बाद रात में सभी मजदूर खाना खाकर उसी के नीचे सो गए थे। लेकिन मजदूरों को क्या पता था कि जो मजदूर कुछ देर की झपकी ले रहे हैं, वे अगले दिन की सुबह नहीं देख सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अनाया भारत डेम्बला के नाम पर यह जमीन है। जिसमें अवैध रुप से फार्म हाउस का निर्माण कराया जा रहा था। पंचायत, तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय से निर्माण के लिए कोई एनओसी नहीं है।

मृतकों के नाम
पवन पांचाल, पिता भवरलाल पांचाल – 35 साल – मूलनिवाली बांसवाड़ा (राज.)
हरिओम, पिता रमेश- मूल निवासी – शाजापुर
अजय, पिता रमेश- मूल निवासी – शाजापुर
गोपाल, पिता बाबूलाल प्रजापत- छोटा बांगड़ढा
राजा

सीएम डॉ मोहन यादव ने 2-2 लाख रुपए सहायता राशि देने का किया ऐलान

हादसे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज सुबह प्रदेश में दो स्थानों से दुःखद घटनाओं की खबर से मन अत्यंत दुखी है। पांढुर्णा जिले अंतर्गत भोपाल से हैदराबाद जा रही बस के नेशनल हाईवे से पलटने पर यात्रियों की असामयिक मौत होना और महू के चोरल ग्राम में निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत गिरने से 7 मजदूरों की दुःखद मृत्यु होना अत्यंत दुःखद है।”

सीएम ने आगे लिखा, “हादसे में घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था प्रशासन को करने के निर्देश दिए है साथ ही बस हादसे में गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया है। दोनों हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से देने के निर्देश दिए है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!