पटवारी ने CM पर साधा निशाना तो सज्जन ने किया विजयवर्गीय पर पलटवार, कहा- याद रखें एक मच्छर इंसान को…

मुख्यमंत्री के गृह नगर में कांग्रेस का हल्ला बोल आयोजन वैसे तो कई मुद्दों और समस्याओं पर आधारित था, लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जमकर भाजपाइयों पर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लेकर अपनी बात कही तो वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा भी भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को आड़े हाथों लेते नजर आए।

हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह बाबा महाकाल की नगरी है, लेकिन यहीं पर सरकार का दोहन हो रहा है। यहां से शराब गुजरात भेजी जा रही है। जब भी मुख्यमंत्री किसी नगर के रहते हैं तो वहां के लोगों को उन पर गर्व होता है लेकिन 7 माह से उज्जैन के लोग डरे हुए हैं। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को यहां यातनाएं दी जा रही हैं। भाजपा के लोग भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली से धाप गए हैं, लेकिन हम सभी को बताना चाहते हैं कि किसी के भी साथ अन्याय होगा तो भले ही वह छोटा सा कस्बा हो या गांव या कोई शहर कांग्रेस सदा आपके साथ खड़ी नजर आएगी।

इनके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने हल्ला बोल के बारे में बताते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार की दोहरी नीतियों के खिलाफ एक प्रदर्शन है। अब तक यह इंदौर, छतरपुर, सागर और मुख्यमंत्री के गृह नगर उज्जैन में हो रहा है इसके बाद यह संभाग व जिला स्तर पर भी आयोजित होगा। हल्ला बोल के माध्यम से हम भाजपा का पर्दाफाश करने बेरोजगारों की आवाज बनने…मजलूम किसानों की आवाज उठाने के साथ ही यह आंदोलन प्रदेश भर में कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मक्खी और मच्छर कहे जाने पर कहा कि कैलाश विजयवर्गीय को क्रांतिवीर फिल्म देखने की आवश्यकता है, क्योंकि उसमें नाना पाटेकर का एक डायलॉग है कि एक मच्छर आदमी को …. बना सकता है। कैलाश विजयवर्गीय को किसी के बारे में ऐसी बात नहीं करना चाहिए। वह भी और हम भी बोनस की जिंदगी जी रहे हैं, अब हमें हम उम्र का पड़ाव लेकर गंभीर होना पड़ेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!