गणपति घाट पर हादसा: ब्रेक फेल होने से ट्रक कंटेनर से भिड़ा, लगी आग, चार वाहन चपेट में

इंदौर : आगरा-बॉम्बे यानी एबी रोड हाईवे पर स्थित गणपित घाट पर फिर बड़ा हादसा हो गया। एक के बाद एक पांच वाहन टकरा गए। दो वाहनों में आग लग गई, चालकों ने कूदकर अपनी जान बचाई।हादसों के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाले गणपति घाट पर बुधवार को फिर एक ट्रक और कंटेनर में टक्कर हो गई। ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक चार वाहनों को टक्कर मारते हुए कंटेनर से टकरा गया। इसके बाद दोनो वाहनों मेें आग लग गई। वाहनों में सवार लोग टक्कर के कारण घायल हो गए थे। उन्हें जलते वाहनों में से कूद कर अपनी जान बचाई। बता दें कि इस घाट पर तीन सौ से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। अब हादसों की रोकथाम के लिए एनएचएआई नया बायपास बना रहा है, जो छह माह में बनकर तैयार होगा।

गणपति घाट पर इंदौर की तरफ सेे आ रहे ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया था। ट्रक ने पहले चार वाहनों को टक्कर मारते हुए कंटनेर से जा टकराया। इसके बाद दोनों वाहनों में सवार लोग कूद गए, क्योंकि टक्कर के घर्षण के कारण आग लग गई थी। दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। इस हादसेे के बाद एक तरफ की लेन पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गयाा। क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।

ढलान पर तेज हो जाती है स्पीड
गणपति घाट के ढलान पर वाहनों की स्पीड अचानक तेज हो जाती हैै। कई बार पुराने वाहनों के ब्रेक इस कारण फेल हो जाते हैै और वे दूसरे वाहनों से टकरा जाते हैं। इस साल चार हादसे इस घाट पर हो चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!