कॉग्निजेंट ने मप्र में कदम रखा, मुख्यमंत्री ने Indore में कंपनी के केंद्र का उद्घाटन किया

इंदौर : तकनीकी और व्यावसायिक सेवाएं प्रदान करने वाली वैश्विक कंपनी कॉग्निजेंट ने भारत में अपना विस्तार करते हुए मंगलवार को मध्यप्रदेश में पहला कदम रखने की घोषणा की। कंपनी ने सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में 46,000 वर्ग फुट में फैले अपने नवीनतम केंद्र की औपचारिक शुरुआत की। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस केंद्र का उद्घाटन किया। यादव ने उद्घाटन समारोह में कहा, ‘‘21वीं शताब्दी बौद्धिक संपदा की सदी है जो सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम मेधा (एआई) के आधार पर दुनिया में अपनी पहचान बनाएगी।’’

उन्होंने कहा कि अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण भारत की विश्व भर में सदियों से बड़ी पहचान रही है और देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बौद्धिक संपदा को प्रोत्साहित करना समय की मांग है। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा कि इंदौर ने कॉग्निजेंट के जरिये रोजगार के 1,500 से ज्यादा अवसरों की शुरुआत होने जा रही है और भविष्य में इनकी तादाद 20,000 तक पहुंच सकती है।

उद्घाटन समारोह में कॉग्निजेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं कॉग्निजेंट अमेरिका के अध्यक्ष सूर्या गुम्मादी भी मौजूद थे। कॉग्निजेंट की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कंपनी के इंदौर के केंद्र में वैसे तो 500 लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन ‘‘हाइब्रिड मॉडल’’ के चलते इसमें 1,250 कर्मचारी काम कर सकते हैं। बयान में बताया गया कि इंदौर से पहले कॉग्निजेंट बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मेंगलुरु, मुंबई और पुणे में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!