‘आजादी की सुबह की पहली चाय, 17 महीने बाद’, सिसोदिया ने पत्नी संग फोटो पोस्ट कर कही यह बात

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आज सुबह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजघाट जाएंगे। इसके बाद वह मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। करीब 11 बजे वह पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

आप ने मनाया जश्न, कहा- मनीष सिसोदिया की जमानत सत्य की जीत
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को जमानत दे दी है। करीब 17 महीने जेल में रहने के बाद मनीष सिसोदिया की जमानत की खबर आते ही आम आदमी पार्टी जश्न में डूब गई। पार्टी मुख्यालय पर ढोल-नगाड़े बजने लगे और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत बताया।

सोशल मीडिया पर सिसोदिया ने पत्नी संग पोस्ट की फोटो
शनिवार की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ चाय पीते हुए एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आजादी की सुबह की पहली चाय…. 17 महीने बाद! वह आजादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है। वह आजादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में सांस लेने के लिए दी है।’

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ईडी-सीबीआई हुई बेनकाब : आप
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और ईडी-सीबीआई पर हमला बोला है। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी बेनकाब हो गई हैं। 17 महीने से एक ऐसे व्यक्ति को जेल में रखा, जिसने शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी। नेताओं ने कहा कि वह पहले दिन से कह रहे थे कि कोर्ट में यह केस एक दिन भी नहीं टिकेगा।

आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक और पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सिसोदिया को जमानत मिलने को लेकर संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान पाठक ने कहा कि सिसोदिया ने लाखों बच्चों के लिए सरकारी स्कूलों को न केवल सुधारा, बल्कि उन्हें विश्वस्तरीय बनाया है। इसका परिणाम यह है कि बड़ी संख्या में लोग निजी स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला करवा रहे हैं।

उन्होंने कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर पहले भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, तब कोर्ट ने सकारात्मक टिप्पणी करते हुए कहा था कि इस मामले का जल्द ट्रायल शुरू किया जाए। लेकिन, केंद्रीय जांच एजेंसियां ट्रायल शुरू कराने में असफल रहीं। वहीं, आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अन्य राज्यों में सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है।

‘आजादी की सुबह की पहली चाय, 17 महीने बाद’, सिसोदिया ने पत्नी संग फोटो पोस्ट कर कही यह बात
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। शुक्रवार शाम को वह जेल से बाहर आ गए। जिसके बाद सिसोदिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर जाकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वो तिहाड़ से सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

इस दौरान मनीष सिसोदिया से मिलकर सुनीता केजरीवाल भावुक हो उठीं। सिसोदिया ने केजरीवाल के माता-पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधायकों से भी मुलाकात की और उनके बीच काफी देर तक केजरीवाल के स्वास्थ्य और अन्य चीजों पर चर्चा हुई। इसके बाद मनीष सिसोदिया घर पहुंचे और अपनी पत्नी व सास से मिलकर भावुक हो गए। इस मौके पर सांसद संजय सिंह, सांसद डॉ. संदीप पाठक, मंत्री आतिशी, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, आदिल खां समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!