अरे ये क्या पूछ लिया ! जिसे मेरी कमाई जानना है वो CBI-IT दफ्तर में जाकर चेक कर सकता है… किसके सवाल पर भड़के अखिलेश यादव

अक्सर हम ये सुनते आए हैं कि लड़कियों से उनकी उम्र और लड़कों से उनकी कमाई नहीं पूछनी चाहिए. ऐसा ही एक वाकया आज सामने आया है. कमाई के सवाल का शिकार होने वाले कोई और नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं.

एक समाचार चैनल में एक दर्शक ने उनसे उनकी कमाई के बारे में पूछ लिया. सवाल व्यक्तिगत था और शायद पूछने लायक भी नहीं था. लिहाजा अखिलेश यादव इस सवाल से सहज नहीं हुए. दर्शक का सवाल था कि अखिलेश यादव ने जब अपना करियर शुरू किया तब उनके घर की कमाई कितनी थी और आज उनकी आय कितनी है? जवाब देने से पहले अखिलेश यादव ने पहले प्रश्नकर्ता से उसका नाम, पता पूछा. इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में इसका जवाब दिया.

सीबीआई और आईटी डिपार्टमेंट में जाकर चेक कर सकता है- अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि उनकी कमाई का हिसाब जिसे चाहिए वो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और आयकर विभाग के दफ्तर में जाकर चेक कर सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि कभी उनकी भी कमाई तो पूछ लो जो कहते हैं कि झोला उठाकर चल दूंगा. सवाल पूछने वाले ने उनके आर्मी स्कूल से पढ़े होने के बयानों का हवाला भी दिया. इस पर उन्होंने साफ किया कि वो आर्मी स्कूल से नहीं, मिलिट्री स्कूल से पढ़े हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!