हरिशंकर तिवारी प्रतिमा स्थापना समारोह : प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने वाले अखिलेश यादव कार्यक्रम में होंगे शामिल ?

गोरखपुर. पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा को लेकर लगातार बवाल मचा है. अब आखिरकार सोमवार को उनकी जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई नेताओं को आमंत्रित किया है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, समेत कई लोग शामिल हैं. हालांकि अखिलेश यादव के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर असमंजस है.

उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि ‘लोकप्रिय विधायक रहे उप्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. श्री हरिशंकर तिवारी जी की जयंती, 5 अगस्त, पर चिल्लूपार, गोरखपुर में उनकी प्रतिमा के ‘स्थापना-समारोह’ के संदर्भ में आयोजित ‘विकास की अवधारणा एवं जन नायक पं. हरिशंकर तिवारी’ विषयक संगोष्ठी में बीज वक्तव्य देने हेतु आपके स्नेह-आमंत्रण पर हार्दिक धन्यवाद! पूर्व नियोजित कार्यक्रमों में व्यस्तताओं के बावजूद भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का पूरा प्रयास रहेगा. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं!’

प्रशासन ढहाया था चबूतरा

बता दें कि पूर्वांचल की राजनीति के बेताज बादशाह रहे हरिशंकर तिवारी की जयंती पर 5 अगस्त को उनकी प्रतिमा स्थापित करने की योजना थी. प्रतिमा लगाने के लिए उनके पैतृक गांव टांडा में चबूतरा बनाया गया था, जिसे प्रशासन ने बीते बुधवार को बुलडोजर से ढहा दिया. इस कार्रवाई को हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने ब्राह्मण स्वाभिमान से जोड़ा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले में समर्थन जताया था. अब देखने वाली बात ये है कि प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में वे खुद पहुंचते हैं या नहीं.

सरकारी आदेश के बिना लगाई जा रही थी प्रतिमा

चबूतरा तोड़ने को लेकर प्रशासन का कहना था कि ग्राम सभा की जमीन पर बिना किसी की अनुमति के चबूतरे का निर्माण किया गया था. जिसे लेकर गांव के निवासी राजावशिष्ट त्रिपाठी ने प्रशासन से शिकायत की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकारी भूमि पर बिना शासन के आदेश के प्रतिमा लगाई जा रही है और ग्राम सभा के मुख्य द्वार का नाम बदला जा रहा है. इस शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई की.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!