TMC नेता के सनसनीखेज दावे से मचा हड़कंप,मोदी के 10 में से 7 मंत्री RSS से…

राज्यसभा TMC सांसद डेरेक ओब्रायन ने पीएम मोदी के कैबिनेट को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। ओब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनट के 10 में से 7 मंत्री RSS से आते हैं। इसके साथ ही TMC सांसद ने यह भी कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां के मुख्यमंत्री भी आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं।बता दें कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ की थी। इसे लेकर कांग्रेस समेत कई दलों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। इसके बाद TMC सांसद ने मोदी कैबिनेट पर निशाना साधा है।

डेरेक ओब्रायन ने गुरुवार (1 अगस्त) को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिंदुत्व संगठन के दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। टीएमसी नेता ने हाल में लिखा अपना एक लेख एक्स पर शेयर किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी आरएसएस के गोलवलकर से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश का एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने भी आरएसएस की आलोचना की है।

बीजेपी शासित 12 राज्यों में से आठ में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयंसेवक

अपने निजी ब्लॉग पर शेयर किए गए लेख में ओब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में 10 में से सात मंत्री संघ परिवार से आते हैं। वहीं 10 में से चार राज्यपाल पूर्व प्रचारक और आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों के स्वयंसेवक हैं। साथ ही बीजेपी शासित 12 राज्यों में से आठ में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयंसेवक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैनिक स्कूल चलाने के लिए 10 में से छह ठेके आरएसएस समर्थकों या संबद्ध संगठनों को दिए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!