रीवा में दीवार गिरने से चार स्कूली बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर संचालित निजी सनराइज पब्लिक स्कूल के पास की दीवार अचानक ढहने से चार बच्चों की मौत की खबर सामने आई. कई बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हो गए. घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई, उसके मुताबिक बरसात का मौसम चल रहा है. विद्यालय पुरानी होने के कारण दीवारों में नमी आ गई थी और जब स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे, इसी दौरान दीवार गिर गई.

सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख
घटना को लेकर मख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जाताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु की खबर अत्यंत ही दुखद है. ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल तक आयु के मासूम असमय काल के गाल में समा गए.

तेज रफ्तार से जारी बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गई. मौके पर रीवा से पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं, तो वहीं इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय प्रशासनिक अमला पुलिस और आम जनों द्वारा राहत बचाव करके मृतक बच्चों का शव मलबे से बाहर निकाला गया. गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया.

इलाज के लिए भर्ती कराए गए बच्चे
घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई. सबसे बड़ी दुखद बात दो भाइयों के बीच में आठ लड़कियां थी और एक लड़का परिवार के एकमात्र लड़के सिद्धार्थ गुप्ता, उम्र 5 साल की मौत हुई. अन्य बच्चे जिनकी मौत हुई उनमें अंशिका गुप्ता, उम्र 5 साल, मान्य गुप्ता, उम्र 7 साल, अनुज प्रजापति और उम्र 7 साल की मौत हुई.

गढ़ हादसे को लेकर प्रदेश उपमुख्यमंत्री ने दी मुआवजे की जानकारी
राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि दुःख की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ है. उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा के गढ़ में दीवार गिरने से चार मासूमों के काल कवलित होने की दुःखद घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत कष्टकारी एवं दुखद है. उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार सभी परिजनों के साथ है.

  • सम्बंधित खबरे

    आवेदनों को शरीर पर लपेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया युवक, बोला “PM-CM कार से या पैदल आएं तो देंगे इनाम”,जानें पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवेदन दे-दे कर थक चुके एक युवक ने इस बार फिर से शिकायत का अलग तरीका अपनाया. यहां के एक गांव में अधूरी पड़ी…

    मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला आया सामने, ₹16. 50 पैसे की ग्लूकोज स्ट्रिप 1650 रुपये में और ₹1300 में खरीदी गई डस्टबिन

    मध्य प्रदेश में घोटालों (Corruption) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक जिलों और अलग-अलग विभागों से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!