MP सरकार ने नए महाधिवक्ताओं की नियुक्ति की, अमित सेठ को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कानून अधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं, जिसको लेकर विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने महाधिवक्ता कार्यालय की नई सूची जारी की है. इसके तहत जबलपुर में पदस्थ उप महाधिवक्ता अमित सेठ को प्रमोशन दिया गया है. उन्हें अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया गया है. जबकि उप महाधिवक्ता के रूप में अभिजीत अवस्थी की नई नियुक्ति की गई है. महाधिवक्ता प्रशांत सिंह के नेतृत्व वाली एजी ऑफिस की टीम में नए अतिरिक्त महाधिवक्ता अमित सेठ के अलावा पहले से पदस्थ अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह, भारत सिंह, जान्हवी पंडित, सोनल गुप्ता, विवेक खेडकर और दीपेंद्र सिंह कुशवाहा कार्य करेंगे.

अतिरिक्त महाधिवक्ता सोनल गुप्ता को इंदौर, विवेक खेडकर और दीपेंद्र सिंह कुशवाहा को ग्वालियर में अटैच किया गया है. जबलपुर में नए उप महाधिवक्ता के अलावा पहले से पदस्थ उप महाधिवक्ता विवेक शर्मा, ब्रह्मदत्त सिंह, श्रेयराज सक्सेना व स्वप्निल गांगुली कार्य करेंगे. जबलपुर में मुकुंद अग्रवाल सहित 57 शासकीय अधिवक्ता पदस्थ रहेंगे. जबकि उप शासकीय अधिवक्ता के रूप में रंजना अग्निहोत्री सहित पांच अधिवक्ता कार्य करेंगे.

इंदौर में इनकी हुई नियुक्ति
हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में अतिरिक्त महाधिवक्ता आनंद सोनी और विश्वजीत जोशी, उप महाधिवक्ता के रूप में सुदीप भार्गव और कुशल गोयल कार्य करेंगे. यहां शासकीय अधिवक्ता बतौर विभव भागवत सहित 29 वकीलों को कार्य सौंपा गया है. जबकि उप शासकीय अधिवक्ता के रूप में संतोष सिंह ठाकुर सहित छह वकीलों को जिम्मा सौंपा गया है.

ग्वालियर में इनकी हुई नियुक्ति
हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच में अतिरिक्त महाधिवक्ता पूरन कुमार कुलश्रेष्ठ, अंकुर मोदी और रोहित मिश्रा, उप महाधिवक्ता के रूप में श्वेता यादव और यश सोनी को जिम्मेदारी दी गई है. यहां शासकीय अधिवक्ता के रूप में नवल किशोर गुप्ता सहित 28 वकील नियुक्त किए गए हैं. जबकि उप शासकीय अधिवक्ता के रूप में प्रभात पटेरिया सहित चार वकीलों को जिम्मेदारी दी गई है.

दिल्ली में इन्हें किया अटैच
मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता कार्यालय की टीम के सदस्य अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार, जयदीप राय, नचिकेता जोशी और अमित शर्मा दिल्ली में अतिरिक्त महाधिवक्ता के तौर पर अटैच किए गए हैं. दिल्ली में उप महाधिवक्ता के रूप में अटैच किए जाने वालों में भूपेंद्र प्रताप सिंह, वीवीवीएमबीएनएस पट्टाभिराम, वीर विक्रांत सिंह और हरमीत सिंह रूपराह शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!