TI ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बोले- कभी न भूलने वाला पल था

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस ने एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। संयोगितागंज थाना प्रभारी सतीश पटेल ने कुछ दिन पहले सूचना मिली कि दो दृष्टिबाधित बच्चे भटक रहे हैं। TI ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीट आरक्षक जयराज को बच्चों की खोजबीन के लिए भेजा। आरक्षक ने बच्चों को सुरक्षित थाना लाया। जांच के दौरान पता चला कि ये बच्चे हेलन केलर शिक्षा अकादमी के हैं और बगैर किसी को बताए स्कूल से निकल आए थे।

टीआई ने स्कूल के वार्डन पाटिल को बुलाकर बच्चों को सुरक्षित सुपुर्द किया। इस दौरान टीआई ने बच्चों से बातचीत की और उनकी भावनात्मक स्थिति को समझने का प्रयास किया। बच्चों से वादा किया कि वे अपना जन्मदिन उनके साथ मनाएंगे। 27 जुलाई को टीआई ने अपना जन्मदिन इन बच्चों के साथ स्कूल में मनाया। अपने स्टाफ के साथ पहुंचे सतीश पटेल ने बच्चों को फल बांटे और उनके साथ समय बिताया। बच्चों ने अपनी गायन कला का प्रदर्शन भी किया, जिसे सभी ने सराहा।

टीआई सतीश पटेल ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने से उनका जन्मदिन सार्थक हुआ। यह उनके लिए बहुत ही भावुक और कभी न भूलने वाला पल था। थाना प्रभारी के दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने से पुलिस और समाज के बीच के संबंधों को और भी मजबूत किया है और यह दिखाया है कि थोड़ी सी संवेदनशीलता और अपनापन कितना बड़ा फर्क ला सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!