दमोह कलेक्टर बाइक से स्कूल पहुंचे: कीचड़ भरी रास्ते का किया सफर, मिड-डे-मील का चखा स्वाद, छात्रों से बातचीत कर पूछी समस्याएं

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाने लगे हैं। कभी जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुनना, कभी खेल मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से बातचीत की, कभी युवाओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों जागरूक किया। अब कलेक्टर का नया अंदाज लोगों के सामने आया है।
दरअसल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर पथरिया ब्लॉक के सूखा स्कूल जाने के लिए अपने सरकारी वाहन से निकले थे। लेकिन सूखा के सरकारी स्कूल तक जाने के लिए सड़क नहीं होने के कारण कलेक्टर ने एक बाइक चालक से लिफ्ट ली और बाइक पर बैठकर कच्चे कीचड़ भरे रास्ते से होते हुए स्कूल तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ने स्कूल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को मिलने वाले मिड-डे-मील का स्वाद भी चखा। कलेक्टर ने बच्चों को मिलने वाली किताबें, ड्रेस और मिड-डे-मील पर संतुष्टि जाहिर की। वहीं स्कूल तक सड़क निर्माण जल्द कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बता दें कि सुधीर कुमार कोचर हर दिन किसी-न- किसी स्कूल का निरीक्षण करने जाते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    मिशन अस्पताल में नकली डॉक्टर ने किया हृदय रोगियों के ऑपरेशन, उपचार के दौरान 7 की मौत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग ने X पर किया पोस्ट

    दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह की चर्चित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी पीड़ित ने नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग…

    CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘समय आ गया है… रानी दुर्गावती की तरह हमारी बहनें भी हाथों में शस्त्र लेकर पूजा करें’, हाथ में शस्त्र भी चाहिए और शास्त्र भी

    दमोह । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दमोह जिले के सिंग्रामपुर में लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम के दौरान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!