मंत्रीजी कृपया ध्यान दें ! मध्यप्रदेश में रिश्वत का ‘एफिडेविट’ तैयार कर रहे हैं किसान

मध्यप्रदेश के ‘अन्नदाता’ इन दिनों न सिर्फ रिश्वत दे रहे हैं बल्कि उसका एफिडेविट भी तैयार करवा रहे हैं. चौंकिए नहीं,इस बात का खुलासा हुआ है. दरअसल मध्यप्रदेश में राजस्व महाअभियान का दूसरा चरण चल रहा है. पहले चरण में 56 दिनों में 30 लाख राजस्व के मामलों को निपटाया गया. लेकिन दूसरे चरण में किसान अपनी खेत के सीमांकन और बटान के काम को लेकर पटवारियों और राजस्व अधिकारियों के भ्रष्टाचार से परेशान हो गए हैं. आलम ये है कि उन लोगों ने रिश्वत वाला एफिडेविट बनवाना शुरू कर दिया है. क्या है पूरा मामला पढ़िए इस रिपोर्ट में. 

बता दें कि मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार ने जमीन से जुड़े विवाद, राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों के निराकरण,खसरे, नक्शे के लिये इन दिनों राजस्व महाअभियान चलाया है. सरकार की मंशा तो अच्छी है लेकिन अधिकारियों की कारस्तानी से किसान परेशान हो गए हैं.

रिश्वत देने के बाद किसान उसका एफिडेविट बना कर नेताओं के पास घूम रहे हैं.

रिश्वत देने के बाद किसान उसका एफिडेविट बना कर नेताओं के पास घूम रहे हैं.

राजस्व मंत्री करण वर्मा से मिलने आए 82 साल के किसान अजब सिंह से बात की तो उनकी परेशानी सामने आई. अजब सिंह ने आरोप लगाया कि पटवारी ने खेत की नपाई करने की जगह नाले को ही जमीन में शामिल कर लिया. जब उन्होंने शिकायत की तो पटवारी ने सीमांकन के लिये 35,000 मांगे. अजब सिंह ने 25,000 रुपये दे भी दिये लेकिन काम नहीं हुआ. परेशान होकर उन्होंने बकायदा एफिडेविट बनाकर पूरी कहानी मंत्री जी को दे दी है. कुछ ऐसी ही कहानी मथुरा प्रसाद की भी है. उनका कहना है कि पटवारी उनसे 50 हजार रिश्वत की मांग कर रहा है. 

ऐसी ही कहानी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देवालखेड़ी गांव के गब्बर सिंह की भी है. उनकी जमीन हाईवे से लगी है. बंटवारे के बाद गब्बर सिंह ने पटवारी से सीमांकन की गुहार लगाई थी. आरोप है पटवारी ने डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग की.

गब्बर सिंह ने पटवारी को रिश्वत की रकम नहीं दी तो उसने जमीन का हिस्सा दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज कर दिया . इसी तरह मेहरबान सिंह ने राजस्व का रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए आवेदन किया. इस पर आदेश भी जारी हो गया लेकिन आरोप है कि इस पर तामील के लिये पटवारी पर 5 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांग रहा है.दिलचस्प ये है कि इन सभी किसानों ने इसके लिये बकायदा शपथपत्र तैयार कर रखा है. 

जब इस मामले में हमने राजस्व मंत्री करण वर्मा से सवाल किया तो उन्होंने भी माना कि भ्रष्टाचार तो हर जगह है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि करप्शन के राक्षस हर जगह मुंह बाए खड़े हैं. इन्हें ठीक करना होगा. जाहिर है मंत्री जी को अपने विभाग में इंतजाम दुरुस्त करने ही होंगे. क्योंकि ये एक ऐसा विभाग है जिसकी जरूरत सभी को पड़ती है. चाहे उस किसान के पास 100 वर्गफुट जमीन हो या 1000 एकड़. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!