रेप के आरोप में घिरे भाजपा पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन, महिलाओं ने जलाया पुतला

इंदौर: भाजपा के पार्षद और जोन क्रमांक 14 के अध्यक्ष शानू उर्फ नितिन शर्मा द्वारा महिला के साथ बलात्कार करने की घटना के बाद विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस ने सड़क पर मोर्चा खोल लिया है और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

इंदौर शहर महिला कांग्रेस ने गुरुवार को राजबाड़ा पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। यह पुतला दहन इस घटना के प्रति समाज में आक्रोश और विरोध को व्यक्त करने के लिए किया गया। इंदौर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने सरकार और कानून व्यवस्था से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

सोनिला मिमरोट का कहना है कि यह पुतला दहन कार्यक्रम महिला अधिकारों और समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंदौर शहर महिला कांग्रेस की नेत्रियों भी सम्मिलित हुईं। महिला कांग्रेस ने इस प्रकार की घटनाओं के विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

क्या है मामला
भाजपा के पार्षद और जोन क्रमांक 14 के अध्यक्ष शानू उर्फ नितिन शर्मा के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि शानू ने मदद करने के बहाने कई दिनों तक उसका शोषण किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!