ग्वालियर में कार में मृत मिले जीएसटी के सहायक आयुक्त, हृदयाघात से मौत की आशंका

ग्वालियर में पदस्थ जीएसटी के सहायक आयुक्त बुधवार को कार में मृत मिले। एसपी ऑफिस के पास उनकी इनोवा गाड़ी कई घंटे से खड़ी थी। जब कुछ पुलिसकर्मियों का ध्यान इस कार की ओर गया और देखा तो वे अंदर अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उनको सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की गई, लेकिन जब उनको होश नहीं आया तो तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनको मृत घोषित किया गया। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 

पुलिस के अनुसार ग्वालियर में पदस्थ असिस्टेंट कमिश्नर रोहित गिरवाल को कार में अकेला देख जब कुछ पुलिस कर्मियों को शंका हुई तो उन्होंने गाड़ी खोलकर देखी। अंदर उनका शरीर अकड़ा हुआ था। इसके बाद उन्हें तुरंत गाड़ी से बाहर निकाल कर सीपीआर देने की कोशिश की गई, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मामले की सूचना मिलते ही अन्य पुलिसकर्मी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और गिरवाल के परिजनों और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देते हुए उन्हें निजी अस्पताल के लिए रवाना किया गया। निजी अस्पताल के निदेशकों का कहना है कि संभवत: दिल का दौरा पड़ने के चलते उनकी मौत हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!