Taliban पर भारत ने कर दी 200 करोड़ की बरसात, पाकिस्तान को मिली चवन्नी

मोदी सरकार ने बजट को एक कूटनीतिक हथियार बना दिया है। भारत की तरफ से इस साल आम बजट में पड़ोसी देशों को जो पैसा दिया गया है उसमें बड़ा खेल कर दिया गया है। भारत ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए एक बार फिर खजाना खोल दिया है। भारत ने बजट घोषणा में अफगानिस्तान के लिए 200 करोड़ रूपए आवंटित किए हैं। ये वित्त वर्ष 2023-24 के लिए घोषित घोषणा के समान ही है। लेकिन संशोधित बजट 2023-2024 में अफगानिस्तान के लिए भारत ने 20 करोड़ रुपए बढ़ाकर उसे 220 करोड़ रुपए कर दिया था। सत्ता में तालिबान के बैठने के बाद भी भारत ने अफगानिस्तान के लोगों का साथ नहीं छोड़ा। इस बार भी एक बड़ी राशि वहां के लोगों के लिए आवंटित कर दी। भारत ने बता दिया और ये साबित कर दिया कि वो वहां के लोगों के लिए हर तरह से खड़ा है।

भारत ने एक बड़ी रणनीति के तहत अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, मंगोलिया को करोड़ों रुपए बांट दिए हैं। लेकिन आपको ये बता दें कि ये पैसा यूं ही नहीं दिए गए हैं। भारत इन पैसों की कीमत भी वसूल करेगा। इन सभी देशों का सही समय पर इस्तेमाल पाकिस्तान और चीन की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए किया जाएगा। भारत ने अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को 200 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। कई लोगों का कहना है कि जिस रफ्तार से तालिबान पाकिस्तान का सफाया कर रहा है, उसका ईनाम तो तालिबान को मिलना ही चाहिए। तालिबान को बार-बार पैसा देकर भारत पाकिस्तान के लिए एक बड़ा गड्ढा खोद रहा है।

आपको बता दें कि तालिबान ने एक दिन पहले ही ऐलान किया है कि वो पीओके को भारत का हिस्सा मानता है। अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान का पीओके पर कोई अधिकार नहीं है। इलके अलावा अफगानिस्तान के लोग जहां जहां पाकिस्तानी लोगों को देख रहे हैं, उन्हें दौड़ा दौड़ा कर मार रहे हैं। भारत सिर्फ तालिबान की मदद से ही पूरे पाकिस्तान को खत्म कर सकता है। इसलिए तालिबान को पूरी मदद दी जा रही है। बजट में दिए गए पैसे के अलावा भी भारत तालिबान को कई तरीके से मदद दे रहा है। अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत लगातार दवा, गेंहू और जरूरी सामान भेज रहा है।

मजे की बात ये है कि तालिबान को मिले पैसे को देख पाकिस्तान के लोगों की आंखों में आंसू आ रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को चवन्नी तक नहीं दी है। सरकार की नेबरहुड फर्स्ट नीति को ध्यान में रखते हुए, भूटान को विदेशी देशों और परियोजनाओं के लिए सॉफ्ट लोन और अनुदान सहित ₹4883.56 करोड़ के कुल बाहरी सहायता पोर्टफोलियो से ₹2,068 करोड़ आवंटित किए गए थे। इस साल की शुरुआत में भारत ने घोषणा की कि वह भूटान की पंचवर्षीय योजनाओं के लिए अपनी वित्तीय सहायता को ₹5,000 करोड़ से दोगुना करके ₹10,000 करोड़ कर देगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!