तूफान के कारण Taiwan की वायु सेना का अभ्यास रद्द, नौसेना का अभ्यास जारी रहेगा

ताइपे । तूफान गेमी के दस्तक देने के कारण मंगलवार को ताइवान के पूर्वी तट पर वायु सेना का अभ्यास रद्द कर दिया गया, हालांकि स्वशासित लोकतांत्रिक द्वीप के अन्य भागों में नौसेना और सेना का अभ्यास जारी रहेगा। वायु सेना की पांचवीं ‘टेक्टिकल मिक्स्ड विंग’ ने प्रतिकूल मौसम का हवाला देते हुए अभ्यास को रद्द करने की घोषणा की। केंद्रीय मौसम ब्यूरो के अनुसार, पूर्वी तट पर मध्यम बाढ़ लाने के बाद तूफान ‘गेमी’ ताइवान के पश्चिम में चीन की ओर बढ़ रहा है। काओसियुंग, ताइनान, ताइचुंग और राजधानी ताइपे जैसे प्रमुख शहरों में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई।

सैन्य प्रवक्ता सुन ली-फंग ने कहा कि कर्मियों और उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वार्षिक हान कुआंग सैन्य अभ्यास समायोजन के साथ जारी रहेगा, हालांकि मौसम के कारण कुछ समुद्री और हवाई अभ्यासों में परिवर्तन किया जाएगा। इस साल के अभ्यास डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के सत्ता में करीब एक दशक तक बने रहने के दौरान हो रहे हैं। पार्टी ने ताइवान को चीनी क्षेत्र के रूप में मान्यता देने की बीजिंग की मांग को खारिज कर दिया है। ताइवान की सेना लंबे समय से अमेरिका के समर्थन पर निर्भर रही है, लेकिन हाल के वर्षों में उसने अपने घरेलू हथियार उद्योग को पुनर्जीवित किया है, तथा पनडुब्बियों और प्रशिक्षण विमानों का उत्पादन किया है, जो विदेशों से खरीदे गए उन्नत हथियार प्रणालियों की पूरक हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!