रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की वार्ता के लिए चीन के साथ ‘साझा आधार’ तलाश रहे हैं यूक्रेन के विदेशमंत्री

बीजिंग । यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बुधवार को कहा कि वह रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए अपने चीनी समकक्ष के साथ इस सप्ताह की बातचीत में ‘साझा आधार’ तलाश रहे हैं। कुलेबा ने दक्षिणी चीन के प्रमुख वाणिज्यिक एवं विनिर्माण केंद्र ग्वांगझोउ में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद यूरोपीय देश के विदेशमंत्री की यह पहली चीन यात्रा है। यूक्रेन और चीन के रिश्ते तनावपूर्ण हैं। कुलेबा ने शुरुआती टिप्पणी की, ‘‘मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि यूक्रेन में शांति चीन के सामरिक हित में है और शांति के लिए वैश्विक ताकत के रूप में चीन की भूमिका अहम है।’’

चीन के रूस के साथ मजबूत संबंध हैं और उसने दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए युद्ध को समाप्त करने पर जोर दिया है। चीन के इस रुख से न केवल यूक्रेन बल्कि पश्चिमी यूरोपीय देश और अमेरिका भी असहमत है, जो किसी भी समझौते के आधार के रूप में रूस की यूक्रेन से वापसी की मांग कर रहे हैं। चीन पिछले सप्ताह स्विट्जरलैंड में आयोजित शांति वार्ता में शामिल नहीं हुआ था क्योंकि रूस को इसमें शामिल नहीं किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि कुलेबा चीनी अधिकारियों को अगली शांति वार्ता में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।

यह शांति वार्ता नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले होने की संभावना है। कुलेबा के दौरे से संकेत मिलता है कि यूक्रेन के पक्ष में कोई भी शांति समझौता चीन को भरोसे में लिए बिना संभव नहीं हो सकता। चीन के अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना और सहयोगात्मक संबंध है। दोनों देशों के बीच व्यापार में वृद्धि को रेखांकित करते हुए वांग ने कहा कि ‘‘जटिल और लगातार बदल रही अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय परिस्थितियों’’ के बावजूद दोनों देशों के संबंध सामान्य तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। कुलेबा मंगलवार को चीन पहुंचे और उनके शुक्रवार को यहां से रवाना होने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!