हाइवा से मुरुम डालकर महिलाओं की हत्या की कोशिश का आरोप,दबंगों ने महिलाओं से की मारपीट, VIDEO वायरल

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में जमीनी विवाद को लेकर दंबगों ने महिलाओं से जमकर मारपीट की। आरोप है कि जेसीबी और हाइवा से महिलाओं के ऊपर मुरुम (लाल मिट्टी) डालकर हत्या करने की साजिश की गई। घटना के बाद घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।रीवा के मनगवां थाना के गंगेव पुलिस चौकी अंतर्गत हिनौता गांव में एक सड़क निर्माण को लेकर दंबगों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। वहीं JCB और डंपर मालिक राजेश सिंह उर्फ छुटकउ निवासी मढी जमीनी विवाद के बावजूद जबरन सड़क में अपनी हाईवा और जेसीबी लगाकर मुरूम डालने का काम कर रहा था। महिलाओं के विरोध करने के बाद भी काम नहीं रोक रहे थे।

महिलाएं जब सड़क निर्माण को रोकने गई तो दूसरे पक्ष के गोकर्ण पांडेय, महेंद्र पांडेय और चंद्रभान पांडेय सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलकर डंपर और JCB ऊपर चढ़ाने और मुरुम ऊपर डालकर दबाने का प्रयास किया। जिससे महिलाओं की मौत हो जाए। हमलावरों के मारपीट से महिलाओं को काफी चोटें भी आई है। वहीं महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो फुटेज देखने के बाद ऐसा लगता है कि महिलाओं के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई है। वहीं इस घटना की लिखित रिपोर्ट गंगेव पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है। घायलों के उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव भेजा गया है। इस संबंध में गंगेव पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों पक्ष की ओर से आवेदन मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आवेदनों को शरीर पर लपेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया युवक, बोला “PM-CM कार से या पैदल आएं तो देंगे इनाम”,जानें पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवेदन दे-दे कर थक चुके एक युवक ने इस बार फिर से शिकायत का अलग तरीका अपनाया. यहां के एक गांव में अधूरी पड़ी…

    मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला आया सामने, ₹16. 50 पैसे की ग्लूकोज स्ट्रिप 1650 रुपये में और ₹1300 में खरीदी गई डस्टबिन

    मध्य प्रदेश में घोटालों (Corruption) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक जिलों और अलग-अलग विभागों से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!