बच्‍चे कर थे लंच तभी ढह गई क्‍लास की दीवार, एक छात्र की मौत, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

गुजरात के वडोदरा के एक स्‍कूल में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लंच ब्रेक के दौरान कक्षा में छात्र- छात्राएं साथ बैठकर लंच कर रहे थे तभी क्‍लास की दीवार नीचे गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं 6 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। घटना वडोदरा के वाघोडिया रोड स्थित श्री नारायण विद्यालय की है। इस भयावह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। लोग स्‍कूल प्रशासन की इस लापरवाही पर जमकर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। वीडियो को सचिन गुप्‍ता नाम के शख्‍स ने शेयर किया है।

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्‍कूल में जब छात्र-छात्राएं साथ बैठकर लंच ब्रेक में लंच कर रहे हैं। इसी दौरान क्‍लास की एक तरफ की दीवार भरभरा कर नीचे गिर जाती है। वहीं पर लंच कर रहे करीब 6 बच्चों भी फर्स्‍ट फ्लोर से नीचे जा गिर जाते हैं।हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच जाती है। हादसे के डरे हुए बच्चे क्लास रूम में जान-बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। ।इस घटना के समय क्‍लास में मौजूद टीचर बाकी बच्‍चों को बचाती हुई नजर आ रही है। पहली मंजिल पर स्थित कक्षा की दीवार के गिरते ही जो छह बच्‍चे अपनी डेक्‍स समेत नीचे गिरे उन्‍हें गंभीर चोटें आई जिन्‍हें आनन-फानन में अस्‍पताल ले जाया गया है, जहां इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई।

सोमवार तक स्कूल बंद करने का आदेश
घटना के बाद डीईओ ने श्री नारायण विद्यालय को सोमवार तक बंद कर दिया है। निगम की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया तो पाया कि बालकनी का हिस्सा जर्जर हो चुका है। नगर पालिका ने स्कूल निर्माण की संरचनात्मक स्थिरता रिपोर्ट इंजीनियर से कराने का नोटिस दिया है।

वीडियो देख भड़के लोग, बोले- विकास चिंघाड़ मार रहा है गुजरात में!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग सरकार और स्‍कूल प्रशासन पर जमकर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ऐसे ही कभी विधानसभा और संसद की दीवार गिरे तो बात बने”। वहीं एक यूजर ने लिखा विकास चिंघाड़ मार रहा है गुजरात में! एक और यूजर ने तंज कसते हुए लिखा भाई दीवार भी फाफड़ा खाखरा से बनाई गई हैं क्या गुजरात मॉडल में ..?

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!