NTA ने NEET-UG 2024 का रिजल्ट सेंटर और सिटी वाइज किया जारी

NTA ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2024 का रिजल्ट सेंटर वाइज और सिटी वाइज जारी कर दिया है. परिणाम NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET व neet.ntaonline.in पर चेक किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को NTA को NEET का रिजल्ट सेंटर वाइज और सिटी वाइज घोषित करने के आदेश दिए थे.

शीर्ष अदालत ने छात्रों की पहचान गुप्त रखने को भी कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि NEET पेपर लीक केवल पटना व हजारीबाग के केंद्रों तक सीमित है, परिणामों के संपूर्ण डेटा का विश्लेषण बहुत जरूरी है. पहचान छिपाने के लिए डमी ROLL नंबर आवंटित किए जा सकते हैं. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने यह आदेश NEET पेपर लीक सहित अन्य अनियमितता के आरोपों के आधार पर परिणाम रद्द करने और नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया.

CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि परीक्षा नए सिरे से आयोजित करने का कोई भी आदेश, ठोस निष्कर्ष पर होना चाहिए कि NEET की पूरी प्रक्रिया की पवित्रता प्रभावित हुई है. शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि यह उचित होगा कि NEET-UG -2024 के परिणाम NTA की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएं ताकि उम्मीदवारों द्वारा केंद्रवार प्राप्त अंकों पर कुछ पारदर्शिता लाई जा सके.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार और NTA के उस दावे को बेबुनियाद बताया, जिसमें कहा गया था कि NEET-UG , 2024 का पेपर लीक 5 मई को परीक्षा शुरू होने से महज 45 मिनट पहले छात्रों को दिया गया था. शीर्ष अदालत ने कहा कि यह पूरी तरह से काल्पनिक और तथ्यों से दूर लगती है कि परीक्षा के दिन पेपर लीक हो गए, हल हो गए और छात्रों को याद करने के लिए भी दिए गए. मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार और NTA के यह दावे न सिर्फ तथ्यों से दूर हैं बल्कि बेबुनियाद है. पीठ ने यह मौखिक NEET-UG, 2024 के पेपर लीक और अन्य कदाचार के आरोपों में 4 जून को घोषित परिणाम रद्द करने व नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!