उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, आज से 24 जुलाई तक कोंकण एंव गोवा और मध्य महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली:पिछले 24 घंटे में देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कोंकण एवं गोवा में रेल अलर्ट जारी किया है। यहां अत्याधिक बारिश का अनुमान है। आने वाले तीन दिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश होगी। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में एक मकान की बालकनी ढहने से एक महिला की मौत हो गई और 13 लोग घायल हैं। महाराष्ट्र में कई नदियां उफान में हैं। भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी झमाझम बारिश के आसार हैं। बिहार में 23 जुलाई से मौसम करवट लेगा।

ओडिशा तट पर मानसून के दबाव के प्रभाव के कारण विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। आज यानी 20 जुलाई को दक्षिण ओडिशा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। अगले 4-5 दिन गुजरात में भी अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

इन राज्यों में रेल अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र में अत्यंत भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात में 20 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 20 से 22 जुलाई तक गुजरात में सौराष्ट्र में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 जुलाई को उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश होगी। यहां 21 और 22 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
21 जुलाई के लिए छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 से 24 जुलाई तक कोंकण एंव गोवा और मध्य महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड में भी 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में से एक हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। तेंलागना और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में ऑरेंज अलर्ट है। यहां बहुत भारी बारिश हो सकती है। 20 और 21 जुलाई को तटीय कर्नाटक में मौसम मेहरबान रहेगा। यहां भी मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा में भी ऑरेंज अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई भारी बारिश
पिछले 24 घंटे में कोंकण और गोवा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तटीय कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!