इंदौर में मेट्रो के नए सिरे से सर्वे के कारण मध्य हिस्से के काम में देरी,कृषि कालेज रुट पर यात्री कम

इंदौर मेें मेट्रो ट्रेन के रुट को लेकर इंदौर के जनप्रतिनिधियों की आपत्ति के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए गए सुझावों के हिसाब से सर्वे करने के निर्देश दिए है। इस चक्कर में अभी तक मध्य हिस्से के टेंडर भी नहीं हो पाए है, जबकि विधानसभा चुनाव के बाद उस हिस्से में काम शुरू होना था। नए सिरे से हुए सर्वे का काफी काम हो चुका है।

अब देखना है कि सुझावों के बाद कितना बदलाव होता है, हालांकि यह संभव नजर नहीं आ रहा है,क्योकि बदलाव करने के बाद नए सिरे से अलाइनमेंट बनाना होगा और मेट्रो के लिए नए सिरे से सरकारी व निजी संपत्तियां अधिगृहित करना होगा। इस कारण मेट्रो का काम इंदौर में काफी पिछड़ सकता हैै।
डेढ़ माह पहले हुई बैठक में रेलवे को रिंग रोड से कृषि काॅलेज, एमवाय होते हुए रीगल तक लाने का सुझाव आया था। इसे लेकर सर्वे में यह तथ्य आया है कि मेट्रो ट्रेन का संचालन उस रुट पर ज्यादा होता है, जहां यात्री ज्यादा सफर करते है और उन्हें शार्टकट का विकल्प मिलता है।

कृषि कालेज वाले क्षेत्र में ज्यादा ट्रैफिक नहीं है और मध्य हिस्से मेें जाने वाले लोगों को घूमकर जाने में समय भी काफी लगेगा। इसलिए उस विकल्प को अमल मेें लाना संभव नहीं नजर आ रहा है।

रेसकोर्स क्षेेत्र से मेट्रो की केनेक्टिविटी भी आसान नहीं है,क्योकि खजराना चौराहे तक मेट्रो का काम हो चुका है। सूत्रों के अनुसार पुराने तय रुट पर ही काम होगा, लेकिन नए सर्वे के कारण दो माह से मध्य हिस्से की तैयारियां रुकी है। अभी वहां सिर्फ मिट्टी परीक्षण ही हो पाया है। अब माना जा रहा है कि वर्षाकाल के बाद ही खुदाई संभव हो पाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!