यूपी: प्रदेश में 11 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, अयोध्या समेत पांच जिलों के डीएम बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट

प्रदेश सरकार ने देर रात 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें अयोध्या समेत पांच जिलों के डीएम बदले गए हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है। बदायूं के डीएम मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है।उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की सीईओ दिव्या मित्तल को देवरिया का डीएम बनाया गया है। देवरिया के डीएम अखंड प्रताप सिंह को उनके स्थान पर ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में भेजा गया है। सोनभद्र के डीएम चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का डीएम बनाया गया है।

अयोध्या के डीएम नितीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। राज्यपाल के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह को सोनभद्र और लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का डीएम बनाया गया है। औरैया की डीएम नेहा प्रकाश को निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ प्रथमेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज देवी शरण उपाध्याय को वेटिंग में रखा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!