लोकसभा चुनाव में BJP को UP में क्यों लगा बड़ा झटका, भाजपा कर रही मंथन, जानिए किसने क्या कहा…

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा था. राज्य के 80 सीटों पर भाजपा को मात्र 33 सीटें ही मिली हैं. इस पर चर्चा के लिए बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में चल रही हे. इस बैठक में सीएम योगी भी शामिल हैं. इसके अलावा छोटे से लेकर बड़े स्तर तक के ढाई हजार बीजेपी कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए हैं.

बता दें कि यूपी में भाजपा 2019 के मुकाबले 62 सीटों से घटकर 33 सीटों पर आ गई है. इन्हीं नतीजों पर मंथन के लिए लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन के साथ-साथ, यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो रही है.

यूपी में कुछ ठीक नहीं – सुभाष पटेल

उधर बैठक में शामिल होने आए पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यूपी में कुछ ठीक नहीं है. प्रयागराज से मंडल अध्यक्ष सियाराज और पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष पटेल का कहना है कि कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है, अधिकारी सरकार चला रहे हैं और मंत्री मजबूर हैं. उनका कहना है कि यहां कोई कुछ नहीं बोलता है, लेकिन ऐसे तो पार्टी हार जाएगी.

पार्टी की हालत और खराब हो गई – कौशल किशोर

मोदी सरकार में मंत्री रहे पूर्व सांसद कौशल किशोर कहते हैं कि विपक्ष के नैरेटिव और पार्टी के कुछ लोगों के कारण हम हारे. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह के बयान के बाद पार्टी की हालत और खराब हो गई.

400 पार के नारे हार का कारण – विनोद सोनकर

सांसद विनोद सोनकर का कहना है कि यूपी में हार का कारण विपक्ष का बनाया संविधान और आरक्षण खत्म करने का नैरेटिव था, साथ ही उन्होंने ‘अबकी बार, 400 पार’ के नारे को भी हार का कारण बताया. यही नहीं उन्होंने पार्टी के कुछ लोगों पर भितरघात का आरोप भी लगाया है.

होने वाले उपचुनाव में दिखाएंगे ताकत – भूपेंद्र चौधरी

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि कार्यकर्ता का सम्मान हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा है कि पूरी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर संकल्प लें कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 100 फीसदी जीत हासिल करेंगे.

बैठक में ये दिग्गज मौजूद

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक समेत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और अरुण सिंह मौजूद हैं. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बैठक में शिरकत कर रहीं हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!