अमेरिका में ट्रंप की रैली के दौरान चली गोली, बंदूकधारी समेत दो लोगों की मौत; पेंसिलवेनिया में हुई वारदात

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान गोली चलने की खबर है। पेंसिलवेनिया में ट्रंप की रैली के दौरान फायरिंग हुई। इसमें रैली में मौजूद शख्स के साथ-साथ एक बंदूकधारी की भी मौत हुई है। पेन्सिलवेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी के मामले में सीबीएस न्यूज ने बताया कि गोली चलने के तुरंत बाद यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने ट्रंप को मंच से नीचे उतार दिया।

वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता दिखा
गोली चलने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को एक काफिले में ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखा जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जारी बयान के मुताबिक ट्रंप सुरक्षित हैं। इस घटना की चौतरफा निंदा की जा रही है। बाइडन, कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने दो टूक कहा है कि अमेरिकी समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

सुरक्षित हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं। शनिवार को पेंसिल्वेनिया में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की रैली में गोली चलने की घटना के बाद उनकी सरक्षा बढ़ाई गई है। आसपास सभी सुरक्षात्मक उपाय लागू किए गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीक्रेट सर्विस विभाग के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने एक्स पर जारी बयान में कहा, 13 जुलाई की शाम को पेन्सिलवेनिया में ट्रंप की रैली में एक घटना घटी।

यूएस सीक्रेट सर्विस ने दिया बयान
एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस ने तत्काल सभी सुरक्षात्मक उपाय किए। फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। सीक्रेट सर्विस के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने त्वरित कार्रवाई करने वाले कानून प्रवर्तन अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों का आभार प्रकट किया। प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने बताया, ट्रंप फिलहाल ठीक है और स्थानीय चिकित्सा केंद्र पर जांच की जा रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।

डेमोक्रेट खेमे के प्रतिद्वंद्वी नेताओं ने दिए बयान
इस वारदात के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई दिग्गजों ने बयान दिया। बाइडन ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली है। उन्होंने कहा, ‘पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली। यह सुनकर खुशी हुई कि वह सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा है। मैं उनके और उनके परिवार के लिए और रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। बाइडन ने तत्काल कार्रवाई करने और गोलीबारी वाली जगह से ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकालने वाले यूएस सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर इसकी निंदा करनी चाहिए।

ओबामा बोले- ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, अमेरिका के लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि पेन्सिलवेनिया की रैली में क्या हुआ है, लेकिन हम सभी इस बात को जानकर राहत की सांस ले सकते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है। ओबामा ने कहा, हमें इस समय अपनी राजनीति में शिष्टाचार और सम्मान के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करना चाहिए। मिशेल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!