राष्ट्रपति बाइडन बोले- अमेरिका में हिंसा की जगह नहीं; भारतवंशी कमला हैरिस ने भी निंदा की

डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोली चलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो बाइडन ने अफसोस जताते हुए चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है।बाइडन ने कहा,’सभी एजेंसियों ने मुझे घटना के बाद जानकारी दी है। मैंने ट्रंप से बात करने की कोशिश की लेकिन वह अभी डॉक्टरों के साथ हैं और सुरक्षित हैं। इस तरह की घटना के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। हम सभी देशवासियों के लिए यह समय एकजुट रहने का है। हम इस तरह की घटनाओं को देश में होने की अनुमति नहीं दे सकते और ना ही हम ऐसा होने देंग। मैं अपनी खुफिया एजेंसियों का शुक्रिया अदा करता हूं। यह रैली बिना किसी समस्या के शांतिपूर्ण ढंस से आयोजित की जानी चाहिए थी, यह अमेरिका में इस तरह की हिंसा बिल्कुल भी सही नहीं है। मैं जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप से बात कर पाऊंगा आपको सूचना दूंगा। लेकिन अभी वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।’

अमेरिकी राष्ट्रपति से जब पूछा गया कि क्या यह हत्या की कोशिश थी, तो इसके जवाब में बाइडन ने कहा कि मुझे नहीं पता यह क्या था। मेरे पास अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं बोल सकता हूं।

हैरिस बोलीं- यह एक घृणित कृत्य है
वहीं ट्रंप की रैली में गोली चलने के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम सबको इस घृणित कृत्य की निंदा करनी चाहिए।

हैरिस ट्वीट करते हुए लिखा, “मुझे पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। हमको राहत है कि इस हमले में ट्रंप को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं। हम ट्रंप और उनके परिवार और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जो इस संवेदनहीन गोलीबारी से घायल और प्रभावित हुए। हम संयुक्त राज्य अमेरिका की खुफिया एजेंसियों और स्थानीय अधिकारियों के आभारी हैं। जिन्होंने सही समय पर स्थिति पर काबू पाया। इस तरह की घटना के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है। हम सभी को इस घृणित कृत्य की निंदा करनी चाहिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि इससे अधिक हिंसा न हो।”

पेंसिल्वेनिया रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की व्यापक निंदा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को पेंसिल्वेनिया में उनकी रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले ने पूरे देश को झंकझोर दिया है। अमेरिका में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी नेताओं ने ट्रंप पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और अन्य एजेंसियां तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचीं और खुफिया एजेंसी ने उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ट्रंप को बाहर ले जाते समय उनके समर्थकों ने मुट्ठियां बांधकर ट्रंप को हौसला दिया।

ट्रंप पर यह हमला तब हुआ जब वह बटलर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, जो पेंसिल्वेनिया में पिट्सबर्ग से लगभग 56 किमी उत्तर में स्थित है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!