श्रीलंका में जुलाई के अंत में होगी राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा, शुरू हुईं तैयारियां

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। द्वीप राष्ट्र के चुनाव आयोग ने कहा है कि इस महीने के अंत में देश की राष्ट्रपति चुनाव की तारीख की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग के अध्यक्ष आर एम ए एल रत्नायके ने बताया कि 17 जुलाई के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए चुनाव आयोग को कानूनी रूप से सभी शक्तियां दीं गईं हैं। इससे पहले मई में चुनाव आयोग ने कहा था कि 17 सितंबर से 16 अक्तूबर के बीच श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव हो सकते हैं।

17 करोड़ से अधिक लोग करेंगे मतदान
चुनाव आयोग के अध्यक्ष रत्नायके ने आगे बताया कि आयोग द्वारा फिलहाल 2024 के चुनावी रजिस्टर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चुनावी रजिस्टर ही चुनाव का आधार होगा। उनके अनुसार 17 करोड़ से अधिक लोग चुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दें कि श्रीलंका में चुनाव को लेकर सोमवार को शीर्ष अदालत में सुनवाई होनी है। इससे ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग के अध्यक्ष का बयान सामने आया है। पिछले सप्ताह एक व्यक्ति ने अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका में अदालत से चुनाव पर रोक लगाने की अपील की गई थी। कहा गया था कि जब तक संविधान में अनुच्छेद 30(2) और 82 के तहत राष्ट्रपति पद की अस्पष्टता पर सफाई नहीं दी जाती, तब तक चुनाव पर रोक लगाई जाए। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पांच न्यायाधीशों की पीठ इस मामले में सुनवाई करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!