अयोध्या राम मंदिर-मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं सीहोर कलेक्टर के आदेश के अनुसार सीहोर में धारा 144 लागू कर दी गई है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हाई अलर्ट पर है वही राजधानी से सटे 40 किलोमीटर दूर सीहोर जिले में भी सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता ने सम्पूर्ण जिले में धारा 144 लागू कर दी है संवदेनशील जिला होने के कारण अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले कलेक्टर अजय गुप्ता ने मंगलवार को सीहोर में धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया है ।दरअसल, अयोध्या राम मंदिर-मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
कलेक्टर के आदेश के अनुसार सीहोर में अगले 40 दिनों तक धारा 144 लागू रहेगी
इसके साथ ही जुलूस, धरना और प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध रहेगा. कलेक्टर अजय गुप्ता ने संवेदनशील जिला होने के कारण और आगामी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए धारा 144 के तहत आदेश जारी किया. जिसमें समूह में लोगों के एकत्रित होकर किसी समुदाय के प्रति प्रदर्शन पर भी रोक लगाई गई है
किन चीजों पर लगा प्रतिबंध?
इसके साथ ही आदेश जारी किया कि पुलिस को सूचना दिए बगैर कोई भी व्यक्ति
शस्त्र,हथियार और सामुहिक रूप से एकत्रित नही होगा।
इस दौरान सिर्फ धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे. इसके लिए भी स्थानीय प्रशासन को पहले से जानकारी देनी होगी,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर तत्काल कार्यवाही होगी
5 नवम्बर से ही सीहोर जिले में धारा 144 लागू,15 दिसम्बर तक प्रभावशाली रहेगी
कलेक्टर ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति जिले में प्रदर्शन, धरना या आंदोलन का ना तो आयोजन करेगा और ना ही उसका नेतृत्व करेगा. सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति अपने साथ चाकू, डंडा, धारदार हथियार या कोई अन्य घातक हथियार साथ में नहीं रख सकेगा अन्यथा उसे गिरफ्तार किया जाएगा. 5 नवंबर से ही पूरे सीहोर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है.
सोशल मीडिया पर पैनी नजर,सायबर टीम करेगी निगरानी
वही धारा 144 लागू होते ही कलेक्टर अजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को सीधा संदेश दिया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो खैर नही ,कलेक्टर अजय गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मेसेज पर निगरानी के विशेष टीम अपनी पैनी नजर रखेगी और ऐसे लोगो पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी
पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
बता दें कि आगामी दिनों में अयोध्या जमीन मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसले आने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से मुस्तैद है. मध्य प्रदेश पुलिस ने भी अयोध्या पर संभावित फैसले को देखते हुए पूरे राज्य के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.
एसपी की शांति समिति बैठक के जरिये शांति की अपील
वही सीहोर जिले के तेजतर्रार संवेदनशील पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान भी एक्सन में हो और पूरे जिले में शांति समिति की बैठक के जरिये आमजन, सामाजिक लोगो से शांति की अपील कर रहे है









