पेंशन के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर, EPFO ने शुरू की ये नई योजना

कानपुर। ,कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ईपीएफ पेंशनरों को नई सहूलियत दी है। पेंशन के कागजात खोने पर ईपीएफ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये डिजिटल लॉकर से मिल जाएंगे। इसके लिए पेंशन ऑर्डर नंबर दर्ज करना होगा। इसी लॉकर में पेंशन ऑर्डर भी रहेगा।
फिलहाल कागजात खोने पर पेंशनरों और आश्रितों को तमाम तरह की प्रक्रिया के बाद रिकॉर्ड मिल पाता है। कागजात खोने की सूचना थाने में देने के बाद ईपीएफओ को शपथपत्र देना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत होती है फैमिली पेंशन को लेकर। इसके लिए काफी भाग-दौड़ करनी पड़ती है। इस दिक्कत को देखते हुए ईपीएफओ ने डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू करने का निर्णय किया है। इसमें पेंशनरों के साथ ही उनके आश्रितों का रिकॉर्ड भी उन्हें मिल जाएगा। एक महीने बाद वेबसाइट पर सिस्टम सुचारु रूप से चालू हो जाएगा।
ईपीएफओ प्रदेश बोर्ड के सदस्य सुखदेव प्रसाद मिश्र का कहना है कि डिजिटल लॉकर से सभी को फायदा होगा। राज्य में 4.5 लाख से अधिक पेंशनर हैं, जबकि देश में इनकी संख्या 65 लाख से अधिक है। इन सभी को पेंशन से संबंधित सारे दस्तावेज एक ही जगह मिल जाएंगे। इसके लिए जल्द ही ईपीएफओ कार्यालय में हेल्प डेस्क खोलने का भी प्रस्ताव लाया जाएगा, ताकि उन पेंशनरों को राहत मिल सके जो डिजिटल सिस्टम से परिचित नहीं हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!