छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट 

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं. बुधवार की देर शाम को ये सूची सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी की गई है. इनमें कुल 19 अफसरों के नाम हैं. इनमें जिला से लेकर मंत्रालय तक के अफसर बदले गए हैं. बस्तर के संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार शर्मा को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है, जबकि सारंगढ़ के अपर कलेक्टर शैलाभ कुमार साहू को मंत्रालय के उपसचिव होंगे.

इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से अफसरों के ट्रांसफर का दौर शुरू हुआ है. विधानसभा मानसून सत्र के पहले प्रदेश में 19 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक सारंगढ़ के अपर कलेक्टर शैलाभ कुमार साहू और जांजगीर-चाम्पा की अपर कलेक्टर लवीना पांडेय को मंत्रालय का उपसचिव बनाया गया है. यामिनी पांडेय गुप्ता को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक, उमाशंकर अग्रवाल को नगर निगम रायपुर अपर आयुक्त, पदुम लाल यादव को उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग, राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर उमेश कुमार कुमार पटेल को मंत्रालय अवर सचिव बनाया गया है.

इनके अलावा बालोद की डिप्टी कलेक्टर तरुणा साहू को मंत्रालय अवर सचिव, रानू मैथ्यूज को उत्तर बस्तर कांकेर की डिप्टी कलेक्टर, रश्मि वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा की उप संचालक,अरविन्द शर्मा को भू-अभिलेख अटल नगर रायपुर के उपायुक्त, रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा को बिलासपुर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.

इनका भी हुआ तबादला
उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार वर्मा को भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण के रजिस्ट्रार, बस्तर के संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार शर्मा को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलसचिव, रायपुर के संयुक्त कलेक्टर सुमन राज को खैरागढ़-छुईखदान का संयुक्त कलेक्टर, कैलाश प्रसाद वर्मा को अटल विकास प्राधिकरण नवा रायपुर का प्रबंधक, बालोद की संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल को राजनांदगांव संयुक्त कलेक्टर, मनेंद्रगढ़ के डिप्टी कलेक्टर बहादुर सिंह मरकाम को धमतरी डिप्टी कलेक्टर, गरियाबंद डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा को दुर्ग का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!