युवक ने घर के समाने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर, फिर कार मालिक से की मारपीट, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

रायपुर। राजधानी के शैलेंद्र नगर सोमवार रात एक बाइक ने घर के समाने खड़ी चार पहिया वाहन को ठोक दिया. इसके बाद बाइक चालक और कार मालिक के बीच जमकर विवाद हुआ. इस दौरान बाइक सवार युवक और उसके दोस्तों ने कार मालिक के साथ उसके घर के सामने ही मारपीट की. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र नगर निवासी रिषभ कटारिया के घर के समाने रखी उनकी कार को एक बुलेट सवार युवक ने ठोकर मार दी. उसने आसपास की अन्य गाड़ियों को भी ठोकर मारी. उन्होंने युवक को पकड़ा और परिजनों को बुलाने के लिए कहा. युवक को यह बात नागवार गुजरी और उसने अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया और उसके दोस्तों ने बेस बाल से मारपीट कर हंगामा मचाया. उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़ित के मुताबिक घटना के समय सभी युवक नशे में चूर थे. सीएसपी योगेश साहू ने बताया कि शैलेन्द्र नगर की घटना है, सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवको को हिरासत में लिया है. सीएसपी साहू ने कहा कि नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी. इस बीच रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत कोतवाली थाने पहुंचे है. जैन समाज के 500 लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव किया है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!