बाबा साकार हरि पर यौन शोषण का आरोप, इन गंभीर मामलों में भी है आरोपी, छूटते ही बदला था नाम

हाथरस सत्संग हादसे के बाद ‘भोले बाबा’ उर्फ नारायण साकार हरि काफी चर्चा में है। पुलिस उसके मैनपुरी स्थित आश्रम के बाहर मौजूद है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इस बीच उसका सियासी कनेक्शन सामने तो आया है। लेकिन एक और मामले का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बाबा के ऊपर यौन शोषण समेत 5 गंभीर आरोप दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है जिसके बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। हाथरस दुघर्टना के आरोपी भोले बाबा का असली नाम सूरजपाल उर्फ नारायण हरि है। यह एटा के रहने वाला है। बाबा ने खुद की एक आर्मी बना रखी है। उसके खिलाफ यौन शोषण समेत पांच मामले दर्ज हैं। यही नहीं, सियासत से भी उसका गहरा कनेक्शन है। कुछ मौकों पर यूपी के कई बड़े नेताओं को उसके मंच पर देखा गया है। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी शामिल है।

भोले बाबा को लोग प्रभु एवं परमात्मा भी कहते हैं। जैसे आमतौर एक-दूसरे से मिलने पर हम लोग नमस्ते, राम-राम करते हैं। मगर भोले बाबा के समर्थक नमस्ते की जगह ‘परमपिता परमेश्वर की संपूर्ण ब्रहमांड में सदा सदा के लिए जयजयकार हो जयजयकार हो’ कहते हैं। लोग भोले बाबा को परमपिता परमेश्वर मानते हैं। पूरा सत्संग बेहद गूढ़ होता है मगर ‘भोले बाबा’ परमपिता परमेश्वर की बातें करता है। खुद को परमपिता परमेश्वर नहीं कहता।

सरकारी नौकरी से बर्खास्त, फिर बदला नाम, पहचान और बन गया बाबा

नारायण हरि का एटा में ही जन्म हुआ था। सरकारी नौकरी से बर्खास्त होने के बाद उसने अपने नाम बदल लिया और पहचान भी बदल ली। यह नाम उसने जेल से छूटने के बाद बदला है और फिर बाबा बन गया। उसकी पत्नी भी समागम में साथ रहती है। यह अन्य बाबाओं की तरह भगवा पोशाक नहीं पहनता है। बल्कि अपने सत्संग में सफेद सूट और सफेद जूते में नजर आता है। कई बार कुर्ता पजामा और सिर पर सफेद टोपी भी लगाकर सत्संग करने पहुंचता है। अब इसके आगे की सच्चाई के बारे में यूपी पुलिस जल्द खुलासा करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!